मुख्यमंत्री योगी से वार्ता विफल होने के बाद, किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में

नई दिल्ली। मंगलवार को किसान क्रांति यात्रा का प्रदर्शन करते हुए देश के 14 राज्यों के किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। दोपहर 12 बजे ये किसान गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। हरिद्वार से दिल्ली के किसान घाट के लिए आ रही किसान क्रांति यात्रा सोमवार दोपहर ट्रांस हिंडन पहुंची थी। इस दौरान सड़कों पर किसान का भारी हुजूम देखने को मिला। यात्रा में ट्रैक्टर-गाड़ियों के अलावा, पैदल सैकड़ों किसान लिंक रोड पर वसुंधरा स्थित दो फॉर्म हाउसों में डेरा डाल लिया था। अब उनकी यात्रा को दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर पर रोकने की तैयारी की जा रही है। किसानों के नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या हम आतंकी हैं, जो हमारे लिए इतना सुरक्षा बल तैनात किया गया है?
किसानों की रैली गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात करेंगे
किसानों के इस प्रदर्शन में देश के लगभग 14 राज्यों के किसान शामिल हैं। जिसमें मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के किसान शामिल हैं। ये किसान विभिन्न मांगों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली आ रहे हैं। जिन्हें कमला नेहरू नगर में रोकने की योजना बनाई थी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसान जीटी रोड से होते हुए लिंक रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। यहां किसानों ने मंडी के अंदर जाने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : महात्मा गांधी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में यह 8 अनोखी बातें 
योगी से मुलकात विफल रही
हालांकि प्रशासन ने देर रात किसानों की वार्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करवाई। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम व्यस्त है, ऐसे में वह अभी किसानों से नहीं मिल सकते। उन्होंने किसानों को जल्द ही उनकी मांगों पर हल निकालने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान दिल्ली कूच करने की बात पर अड़े रहे। किसानों ने प्रधानमंत्री से मिले बिना लौटने से इन्कार कर दिया।
The post मुख्यमंत्री योगी से वार्ता विफल होने के बाद, किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में appeared first on .

Back to top button