मिशन 2019: दिल्ली में BJP का चुनावी अभियान का आगाज आज से शुरू, विजय संकल्प सभा का होगा आयोजन

भाजपा राजधानी दिल्ली में अपने चुनावी अभियान का आगाज रविवार से करने जा रही है। पार्टी सभी सातों लोकसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभाओं का आयोजन करेगी। रविवार को दो लोकसभा में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभाएं होंगी। जबकि मंगलवार को पांच संसदीय क्षेत्र में वरिष्ठ नेता लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि विजय संकल्प सभाओं के जरिये पार्टी नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाएगा।मिशन 2019: दिल्ली में BJP का चुनावी अभियान का आगाज आज से शुरू, विजय संकल्प सभा का होगा आयोजन

पहली विजय संकल्प सभा रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में होगी। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली सीट पर संकल्प सभा करेंगी। इसके बाद मंगलवार को राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र में, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में, लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया चांदनी चौक में, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दक्षिणी दिल्ली में और सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सभा करेंगी।

प्रदेश भाजपा महामंत्री राजेश भाटिया के मुुताबिक, पूरे देश में भाजपा विजय संकल्प रैलियों का आयोजन करेगी।  इसके तहत पार्टी नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेगी। इसी कड़ी में दिल्ली में भी रविवार से लोक सभा का प्रचार अभियान शुरू होने जा रहा है। आगे इसका विस्तार किया जाएगा।

Back to top button