मिर्जापुरी कजरी गीतों पर थिरकीं महिलाएं

ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कल्याणपुर में सामाजिक कार्यकत्री अंजू श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने कजरी गीतों पर जमकर ठुमके लगाये और तीज उत्सव की खूब मस्ती की। सारिका सिंह ने मिर्जापुरी कजरी…. हमरे हाथ से मसाला ना पिसाला पिया, अंगुरी पिराला पिया ना…, चटक—मटक नमकीन, तोहें चाही रात—दिन, तोहरे मुंहवां में कइसे घोटाला पिया, अंगुरी पिराला पिया ना… सुनाकर साथी महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

तीज कार्यक्रम के उपरांत ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी महिलाओं ने मेंहदी, रूपसज्जा एवं ड्रेस कलेक्शन का बेहतरीन अंदाज पेश किया। इसमें विजयी प्रतिभागी अंजू श्रीवास्तव, गीता सिंह तथा विभा सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Back to top button