माही के संन्यास पर युवी ने शेयर किया यादगार वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को संन्यास का ऐलान किया। जिसके बाद हर कोई माही को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने लगे। ऐसे में धोनी के प्रशंसक सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का कोई संदेश न देख हैरान थे।

आखिरकार अपने जमाने के धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह ने चुप्पी तोड़ी और रविवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर धोनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मैदान पर माही के साथ की यादगार तस्वीरों वाला वीडियो शेयर किया है।

Congratulations @msdhoni on a great career! Enjoyed lifting the 2007 and 2011 WC trophies together for our country and our many partnerships on the field. My best wishes to you for the future pic.twitter.com/2g3tgTsLfn— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 16, 2020युवराज ने लिखा कि बधाई एमएस धोनी (@msdhoni) महान करियर पर! हमारे देश के लिए 2007 और 2011 वर्ल्ड कप ट्रॉफियां एक साथ उठाने का आनंद लिया। और मैदान पर हमारी कई साझेदारियां। भविष्य के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।’

Back to top button