मायावती के बाद अब अखिलेश ने कांग्रेस की सात सीट छोड़ने पर कसा तंज

लखनऊ।   सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर बयान जारी कर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने के लिए सक्षम है। कांग्रेस पाटी किसी तरह का कन्फ्यूजन न पैदा करें।

उत्तर प्रदेश में एस॰पी॰, बी॰एस॰पी॰ और आर॰एल॰डी॰ का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फ़्यूज़न ना पैदा करे! https://t.co/ekKcIlbc50
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 18, 2019

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये”- मायावती 
आपको बता दे इससे पहले मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े।कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए, साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं।

बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आयेदिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आयें।
— Mayawati (@Mayawati) March 18, 2019

ये भी पढ़ें :-भाई ने पर्रिकर को बताया गोवा का सबसे लोकप्रिय बेटा, बहन ने भी जताया शोक /
जानकारी के मुताबिक  रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सपा बसपा रालोद गठबंधन ने हमको 2 सीटें रायबरेली एवं अमेठी दी हैं। हमने भी इस गठबंधन का पूरा सम्मान करते हुए 7 सीटें इनके नेताओं के लिए छोड़ दी हैं।

Back to top button