मान्‍यता है कि इस विधि से दूर होती हैं घर की ये परेशानियां

08_06_2016-ramayanऐसा माना जाता है कि रामायण की इन चौपाइयों से दूर हो सकती हैं घर या काम में होने वाली परेशानियां।

सिरदर्द या दिमागीी परेशानी दूर करने के लिए-

हनुमान अंगद रन गाजे। हाँक सुनत रजनीचर भाजे।।

नौकरी के लिए –

बिस्व भरण पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत जस होई।।

धन-सम्पत्ति के लिए –

जे सकाम नर सुनहि जे गावहि।सुख संपत्ति नाना विधि पावहि।।

पुत्र पाने के लिए –

प्रेम मगन कौसल्या निसिदिन जात न जान।

सुत सनेह बस माता बालचरित कर गान।।

शादी के लिए –

तब जनक पाइ वशिष्ठ आयसु ब्याह साजि संवारि कै।

मांडवी श्रुतकीरति उर्मिला, कुँअरि लई हँकारि कै॥

खोई वस्तु पाने के लिए –

गई बहोर गरीब नेवाजू। सरल सबल साहिब रघुराजू।।

पढ़ाई में कामयाबी के लिए-

जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥

मोरि सुधारिहि सो सब भाँती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥

जहर उतारने के लिए –

नाम प्रभाउ जान सिव नीको। कालकूट फलु दीन्ह अमी को।।

नजर उतारने के लिए –

स्याम गौर सुंदर दोउ जोरी। निरखहिं छबि जननीं तृन तोरी।।

हनुमानजी की कृपा के लिए –

सुमिरि पवनसुत पावन नामू। अपनें बस करि राखे रामू।।

पवित्रता के लिए –

जुगुति बेधि पुनि पोहिअहिं रामचरित बर ताग।

पहिरहिं सज्जन बिमल उर सोभा अति अनुराग।।

कुशल यात्रा के लिए –

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा। ह्रदयँ राखि कोसलपुर राजा॥

शत्रुता मिटाने के लिए –

बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप विषमता खोई॥

भूत बाधा दूर करने के लिए –

प्रनवउँ पवन कुमार,खल बन पावक ग्यान घन।

जासु ह्रदयँ आगार, बसहिं राम सर चाप धर॥

बीमारियां व अशान्ति दूर करने के लिए –

दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज काहूहिं नहि ब्यापा॥

अकाल मृत्यु दूर करने के लिए –

नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।

लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहि बाट।।

 
Back to top button