मानसून आते ही आप भी रहते हैं बंद नाक से परेशान, तो तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा

मौसम बदलते ही कई लोग सर्दी जुकाम की शिकायत करने लगते हैं।बंद नाक की वजह से न सिर्फ सिर दर्द रहता है बल्कि व्यक्ति को सांस लेने में भी काफी तकलीफ महसूस होती है।इस समस्या से निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करने लगते हैं।अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो बिना किसी साइड इफेक्ट्स के साथ सेब के सिरके का ये जादुई नुस्खा आपकी मदद कर सकता है।जानिए कैसे…मानसून आते ही आप भी रहते हैं बंद नाक से परेशान, तो तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा

सेब का सिरका
बंद नाक खोलने के लिए सेब के सिरके का ये उपाय काफी मदद करता है। इसके लिए दो चमम्च सेब का सिरका और आधा चम्मच शहद को एक ग्लास गर्म पानी में मिलाकर सुबह उठते ही पीने से राहत मिलती है।

नींबू और शहद
सेब के सिरके के अलावा बंद नाक खोलने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद मिलाकर दो-तीन दिन रोजाना सुबह खाने से काफी आराम मिलता है।

Back to top button