महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, डाॅक्टरों के मुताबिक सभी स्वस्थ्य, मामूली कमजोरी

सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। घर में ही प्रसव के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां महिला व उसके चारों बच्चों की सेहत ठीक बताई जा रही है। देखते ही देखते यह महिला क्षेत्रवासियों के लिए चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने सीएचसी पहुंचकर महिला व उसके बच्चों का हाल भी जाना।

रेेउसा के ग्राम भदमरा निवासी मुन्नू लाल भार्गव की पत्नी मौसम देवी गर्भवती थी। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। इस पर परिववार के लोग महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच महिला की पीड़ा तेज हो गई और उसने घर पर ही एक-एक कर चार बच्चों को जन्मदिया। इसकी खबर लगते उसके घर ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी।

आनन-फानन में परिवार के लोग महिला व उसके बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टरों द्वारा महिला व उसके बच्चों की जांच की गई, जिसमें वह पूर्णरुप से स्वास्थ्य पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ अनंत मिश्रा ने बताया कि महिला को उसके घर में ही प्रसव के बाद चार बच्चे हुए हैं। सभी स्वस्थ्य हैं, लेकिन चार बच्चों का एक साथ जन्म होने के कारण उनमें थोड़ी कमजोरी अवश्य है। फिलहाल सभी को चिकित्सीय देखरेख में रखा गया है।

Back to top button