महाशिवरात्रि पर करें ये… उपाय, आपकी सारी मनोकामना होगी पूरी

इस वर्ष महाशिवरात्रि 11 मार्च की है। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल और दूध से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। इससे भोलेनाथ बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही इस तिथि को रात में जागरण कर शिवपुराण का पाठ भी करना चाहिए। इससे व्यक्ति को लाभ की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय करने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की मनचाही इच्छा पूरी करते हैं। आइए पढ़ते हैं ये उपाय:

1. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक दही से करें। अगर आप काफी समय से वाहन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं और आपको कामयाबी नहीं मिल रही है तो ऐसा करने से मिल जाएगी।

2. जो व्यक्ति काफी समय से वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। तो महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। 

3. अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो आप शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भोलेनाथ को प्रसाद के तौर पर गन्ना अर्पित करें।

4. अगर आप अक्सर बीमार रहते हैं तो जल में दुर्वा मिलाकर शिवजी को अर्पित करें। साथ ही जितना हो सके उतना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

5. ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती का आर्शिवाद भी प्राप्त होता है। इससे विवाह में हो रही समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

6. संतान प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिव और माता पार्वती के गणेश एवं कार्तिक की पूजा भी करें। इससे संतान सुख के योग मजबूत बनाते हैं। 

Back to top button