महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी ये फिल्में उठाती हैं कई अनकहे राजों से पर्दा

मुंबई। आज 02 अक्टूबर यानी गांधी जयंती है। जोकि पूरे भारत देश में मनाई जाती है। आपको बता दें कि सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात स्थित पोरबंदर में हुआ था। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधी जी की जिंदगी पर कई फिल्में बनी हैं, जिनमें गांधी जी के जीवन के विभिन्‍न पहलुओं को दिखाया गया है। तो आइये इस ख़ास दिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी पर आधारित कुछ फिल्मों से रू-ब-रू करवाते हैं।ये भी पढ़ें:- गधे पर बैठे नज़र आये अभिनेता आमिर खान, देखकर नहीं रुकेगी आपकी भी हंसी 
गांधी (1982)
साल 1982 में आई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ जिसको ऑस्कर अवार्ड द्वारा समान्नित किया गया था। ये फिल्म गांधी जी के जीवन पर बनी बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बिहार के चंपारण आंदोलन को दिखाया गया। जिसमें महात्मा गांधी का किरदार हॉलीवुड के कलाकार बेन किंस्ले ने बखूबी निभाया है।ये भी पढ़ें:- दबंग खान के परिवार में हो रही बहु लाने की तैयारी, परिवार वालों ने दी अनुमति 
सरदार (1993)
इसके बाद साल 1993 में केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरदार’ आई जिसमें महात्मा गांधी का किरदार अन्नू कपूर ने व सरदार पटेल का किरदार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल ने निभाया था। गांधी और सरदार पटेल के विचारों में मतभेद को दर्शाती हुई ये फिल्म दोनों के रिश्तों को समझने का अवसर देती है।ये भी पढ़ें:- ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान ट्रेलर: सब पर भारी पड़ते नज़र आये अमिताभ बच्चन
द मेकिंग ऑफ गांधी (1996)
श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित ‘द मेकिंग ऑफ गांधी’ साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा बनने की कहानी को विस्तार से बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में अभिनेता रजित कपूर ने महात्मा गांधी जी का किरदार बहुत शिद्दत से निभाया था।ये भी पढ़ें:- बर्थडे स्पेशल: 33 साल की उम्र में की गयी थी ‘लता मंगेशकर’ को मारने की साजिश 
लगे रहो मुन्नाभाई (2006)
साल 2006 में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ जोकि एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त गांधी जी के मार्गदर्शन पर काम करते नज़र आये है। फिल्म के बीच में एक द्रश्य दिखाया गया है जिसमे संजय दत्त को महात्मा गांधी दिखाई देते हैं। इस फिल्म में गांधीजी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया।
ये भी पढ़ें:- हसीना का किरदार निभाने के बाद अब साइना नेहवाल की बायोपिक में नज़र आएंगी श्रद्धा 
गांधी माई फादर (2007)
गांधीजी के जीवन के दुखद प्रसंग पर आधारित ये फिल्म साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार द्वारा नवाज़ा गया। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया था। इस फिल्म में महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल के रिश्ते के बारे में भी दिखाया गया था।
The post महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी ये फिल्में उठाती हैं कई अनकहे राजों से पर्दा appeared first on .

Back to top button