18 को महर्षि दयानंद सररस्वती के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा

आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब की ओर से महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के 193वें जन्मोत्सव पर लुधियाना में शनिवार को विशाल शोभायात्रा सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी।महर्षि दयानंद सररस्वती के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा 18 को

यह भी पढ़े : जानिए क्यों नहीं लिया मां सुमित्रा का आशीर्वाद, जब श्रीराम जा रहे थे वनवास

यात्रा आर्य कॉलेज महिला विभाग से प्रारंभ होकर कैलाश चौक, उपकार नगर, वृंदावन रोड, सत्संग रोड से होती हुई वापस आर्य कॉलेज महिला विभाग में संपन्न होगी।

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में समस्त आर्य समाज ग्रहण संस्थाएं व आर्य वीर दल भाग लेंगे।

रविवार 19 फरवरी को आर्य महासम्मेलन आर्य कॉलेज महिला विभाग लुधियाना में प्रात 9 बजे गायत्री महायज्ञ के साथ प्रारम्भ होगा।

Back to top button