जब फेल हुआ ममता का ‘भारत बंद’ का खेल तो लगा दी मोदी पर आरोपों की झड़ी

जब फेल हुआ ममता का ‘भारत बंद’ का खेल तो लगा दी मोदी पर आरोपों की झड़ी…. नोटबंदी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने बुधवार को पटना में रैली की| इस दौरान ममता ने केंद्र सरकार को आड़े हांथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा|

जब फेल हुआ ममता का 'भारत बंद' का खेल तो लगा दी मोदी पर आरोपों की झड़ी

खतरे की घंटी: 2 दिसंबर को इस राज्य में हो सकती है तबाही; लाखों जिंदगी दांव पर

पीएम मोदी पर ममता बैनर्जी ने उतारा गुस्सा

ममता ने केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी के इस कारनामे से देश में इमरजेंसी जैसा माहौल बन गया है| उन्होंने कहा कि मोदी ने नोट बंदी लागू कर के गरीबों का अपमान किया है| गरीब महिलाएं बुरे वक्त के लिए जो पैसा अपने पास बचा कर रखती थीं आज मोदी ने वो भी उन से छीन लिया है|

उन्होंने कहा कि ऐसा करके मोदी ने समाज में अराजकता का माहौल तो बनाया ही है साथ ही स्त्री शक्ति का अपमान भी किया है| उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो बच्चे भी मोदी की असलियत जान गये हैं और पेटीएम की जगह ‘पेपीएम’ कहते हैं|

 सिर्फ 30 दिन और फिर चल पड़ेंगे वही 500 और 1000 के पुराने नोट

उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि अभी तक बिग बाज़ार का काम सामान बेचना था लेकिन अब वहां से पुराने नोट बदलने का ढोंग किया जा रहा है| हमारे देश का पीएम अब बिग बाज़ार का बिग बॉस यानी सबसे बड़ा खलनायक बन गया है|

Back to top button