मध्य प्रदेश : हैवानियत की सारी हदें पार, लड़के ने घर में घुसकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग

हैवानियत और दरिंदगी के मामले आज पूरे देश में सामने आ रहे हैं, हर दिन किसी नई जगह से कोई नया मामला सुनने में आ रहा है आखिर कबतक यह सब चलता रहेगा। आखिर कब प्रशासन इसके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठायेगी। एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आ रही है।

रीवा। हैवानियत और दरिंदगी के मामले आज पूरे देश में सामने आ रहे हैं, हर दिन किसी नई जगह से कोई नया मामला सुनने में आ रहा है आखिर कबतक यह सब चलता रहेगा। आखिर कब प्रशासन इसके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठायेगी। एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आ रही है। जहां हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए किशोरी के साथ एक लड़के ने दरिंदगी की। इससे आहत किशोरी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकार आग लगा ली, पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। 14 वर्षीय किशोरी के साथ 7 अक्टूबर को यह घटना हुई। घटना के समय परिजन रिश्तेदारी में गए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 4 बजे गांव का ही एक 15 वर्षीय नाबालिग घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी की।

बजट में फिट बैठने वाले इन स्मार्टफोन में मिलेगी 256GB स्टोरेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

इससे आहत किशोरी ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली, उसका पूरा शरीर आग से धू-धू कर जलने लगा। यह देखकर लड़के के होश उड़ गए। उसने घर में ही मौजूद गद्दे से किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था।

यह देखकर लड़का मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर के अंदर ही पड़ी रही, शाम को जब परिजन वापस आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। वे तत्काल पीड़िता को उपचार के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

बिग बॉस 14 के घर में पवित्रा ने सुनाई ब्रेकअप की पूरी कहानी…

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार के समक्ष बयान दर्ज कराया और आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है। साथ ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

त्योंथर, रीवा के एसडीओपी आर के सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महज 15 वर्ष के लड़के की इस घिनौनी हरकत से किशोरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। लड़के को अभिरक्षा में सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया है।

Back to top button