मध्यप्रदेश के 36 इंच के दूल्हा-दुल्हन ने की शादी, बराती बने 72 पंचायत सचिव

मध्यप्रदेश के खंडवा में वैवाहिक बंधन में बंधे 36 इंच के दूल्हा-दुल्हन की शादी में 72 पंचायत सचिव बराती बनें। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। यह सही कहा जाता है कि जोड़े भगवान बना कर भेजता है।72 पंचायत सचिव
खंडवा के पुनासा निवासी धनेश को अपनी ही ऊंचाई की लड़की चेतना से शादी हो गई। इस जोड़े के मिलने के पीछे भी रोचक वाकया जुड़ा हुआ है।

हुआ यूं कि बड़वानी जिले के मडवाणा निवासी एक व्यक्ति पुनासा में अपने मित्र के घर आए हुए थे। जहां उन्हें धनेश को देखकर मड़वाना की रहने वाली चेतना का ध्यान आया। उन्होंने अपने मित्र के साथ यह बात साझा की। जिसके बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गए।

बता दें कि धनेश ब्लॉक मुख्यालय में सेवारत हैं। उनकी शादी में जनपद के 72 पंचायत सचिव भी शामिल हुए।

Back to top button