मछलियों का जोड़ा घर में रखना माना जाता है बहुत शुभ…

राशि में यदि ग्रह कमजोर या बिगड़े हुए हों, तो घर व कार्यस्‍थल पर नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए यदि उपाय नहीं मिल रहा है, तो घर में मछलियों का जोड़ा लटकाइए, लाभ्‍ा होगा। घर व कार्यालय में मछलियों के जोड़े को लटकाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। वास्तुशास्त्र एवं फेंगशुई के अनुसार, मछलियों का जोड़ा घर-कार्यालय की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करता है। फलस्वरूप व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।मछलियों का जोड़ा घर में रखना माना जाता है बहुत शुभ...

मछली का प्रतिरूप आकाश में तारों के माध्यम से मीन राशि के रूप में प्रदर्शित होता है। तारों से मिलकर बनने वाली आकृति दो मछलियों के जोड़ों को दर्शाती है। ज्योतिषशास्त्र में इसे मीन राशि की संज्ञा दी गई है। मीन राशि का नियंत्रण देवताओं के गुरु बृहस्पति के पास है। देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति ज्ञानवान होकर सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, समाज में प्रतिष्ठा अर्जित करता है। शुभता के लिए मछली का जोड़ा बृहस्पतिवार के दिन घर-कार्यालय में टांगा जाए, तो यह और भी प्रभावशाली परिणाम देता है।

Back to top button