मक्का के होटल में भीषण आग, बाल-बाल बचे 1000 हज यात्री

मक्का। सऊदी अरब के मक्का शहर में एक होटल में सुबह आग लग गई। आग लगने से करीब 1000 एशियाई हज यात्री होmecca_1442547718-300x261टल में फंस गए। जिसके बाद उनको सुरक्षित वहां से निकाला गया। इस दौरान दो लोगों के झुलसने की भी खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने दो हज यात्रियों को बचाया, जो एक होटल की आठवीं मंजिल के कमरे में आग लगने से झुलस गए थे। हालांकि अब तक यह नहीं साफ हो पाया है कि होटल में आग लगने की क्या वजह थी और जो दो लोग जख्मी हुए हैं और वो किस देश के नागरिक हैं।

इस साल के हज के लिए दुनियाभर से दस लाख से ज्यादा लोग मक्का पहुंच चुके हैं। पिछले दस साल से हादसे से मुक्त रही हज यात्रा में इस साल यह दूसरा बड़ा हादसा है। पिछले हफ्ते मक्का की ग्रैंड मस्जिद में क्रेन गिरने से 111 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 400 से ज्‍यादा घायल हुए थे। मरने वालों में 11 भारतीय भी शामिल थे।

 

 

 

Back to top button