भोहों को सुंदर बनाने के तरिके

भोहे से सौंदर्य और व्यक्तित्व की पहचान होती है। गलत ढंग से फैली हुई भोहे चेहरे के आकर्षण को खत्म कर देती है। भोहों को सही आकार देकर चेहरे के आकर्षण को बढ़ाया जा सकता है। भोहे अगर प्राक्रतिक रूप से सुंदर हो तो उनसे छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। भोहों को सुंदर व सही आकर देने के लिए थ्रेडिंग या ट्वीजर दोनों प्रकार विधियो को अपनाया जा सकता है। इन विधियों से दर्द तो होगा ही लेकिन कुछ तरीको को अपनाकर इस दर्द को कम किया जा सकता है। तो आइये जानते है इन तरीको के बारे में …

# भोंहो को घना बनाने के लिए रुई के फाहे को गुनगुने पानी में भिगोकर भोंहो पर लगाए। फिर हल्के हाथ से मालिश 10 मिनट तक करे। इससे भोंहो की त्वचा में तेजी से रक्त का संचार होगा और वह घनी और सुंदर होंगी।

# भोंहो पर नियमित रूप से जैतून के तेल की मालिश करे क्योकि जैतून के तेल में पाए जाने तत्व भोंहो को पोषण देकर उन्हें काली और घनी बनाता है।

# भोंहो पर बादाम का तेल लगाने से भोंहो का आकर्षण बढ़ता है। बादाम का तेल भोंहो को सही पोषण देता है जिससे यह सुंदर बनती है।

# 2 बून्द बादाम रोगन में 2 बून्द शहद मिलाकर नियमित रूप से लगाए। बादाम रोगन और शहद भोंहो की जड़ो को पोषित कर उन्हें घना बनाता है।

# भोंहो की वृद्धि कम होने लग जाये तो भोंहो पर सप्ताह में 2 बार अंडे की सफ़ेद जर्दी लगाए क्योकि जर्दी में सेलेनियम पाया जाता है जो उन्हें पोषण देकर वृद्धि करता है।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button