भोपाल से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें पीएम मोदी -दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के किले को ढहाने की कोशिश में है। मध्यप्रदेश में बीजेपी के गढ़ भोपाल से कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को उतारा है। भोपाल सीट भाजपा का गढ़ है। यहां कांग्रेस का जीतना बड़ा मुश्किल है, लेकिन दिग्विजय चुनाव से पहले ही काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती दी है।
ये भी पढ़ें :-BJP ने किया स्टार प्रचारकों का ऐलान, आडवाणी और जोशी का नाम का लिस्ट में नाम नही 
आपको बता दें दिग्विजय सिंह ने कहा, ”पीएम मोदी खुद आएं और मेरे खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ें, कोई भी हो शिवराज या प्रज्ञा ठाकुर मैं तैयार हूं। हर चुनाव कठिन होता ह किसी चुनाव को आसान नहीं समझना चाहिए। दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाए जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेश की 29 में से 29 सीटों पर लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। शिवराज ने प्रियंका गांधी पर भी हमला किया।
ये भी पढ़ें :-नवादा सीट छिन जाने पर बोले गिरिराज -टिकट बदलने से पहले पूछा तक नहीं स्वाभिमान से समझौता नहीं 
जानकारी के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी. तब सूबे में बीजेपी की सत्ता थी। हालांकि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 114 और बीजेपी ने 109 सीटों पर कब्जा जमाया।

Back to top button