भारत 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की करेगा मेजबानी

अंडर-17 पुरुष फीफा विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद भारत को एक और विश्व कप की मेजबानी करने का रास्ता शुक्रवार को साफ हो गया। भारत 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस बात की पुष्टी हो गई है। बता दें अब तक पुरुषों के विश्व कप में यूरोपीय देशों का दबदबा रहता है.

ऐसे हुआ भारत का निर्णय 
जानकारी के लिए बता दें कि स्पेन अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की गत चैंपियन है, जबकि न्यूजीलैंड और कनाडा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। भारत में अंडर-17 पुरुष फीफा विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद थोड़ा विकास हुआ है। वही अंडर-17 पुरुषों के विश्व कप टूर्नामेंट के निदेशक ने इस आयोजन के लिए मेजबान घोषित किए जाने के बाद भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘भारत और महिला खेल के लिए अच्छी खबर।
अब तक ऐसा रहता था मुकाबला 
हम आपको बता दें की पुरुषों के विश्व कप में यूरोपीय देशों का दबदबा रहता है, लेकिन महिला अंडर-17 विश्व कप में एशियाई देशों का दबदबा रहा है। अब तक यह विश्व  कप छह बार हो चुका है जिसमें उत्तर कोरिया ने 2008, 2016, दक्षिण कोरिया ने 2010 और जापान ने 2014 में जीत हासिल की है। भारत अभी तक इसमें शिरकत नहीं की है। 

Back to top button