भारत सहित इन देशों की आर्थिक मदद करेगा अमेरिका

न्यूज़ डेस्क
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया भर की इकॉनमी की हालत खराब हो गई है। चाहे फिर वो विकसित देश और या फिर विकासशील देश। सभी कोरोना से लड़ने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यही नहीं अमेरिका जैसे देश में भी हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच अमेरिका ने दुनिया के दूसरे देशों के लिए मदद के हाथ बढ़ाये हैं।
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अमेरिका ने भारत को करीब 29 लाख डॉलर देने की घोषणा की है 29 लाख डॉलर यानी 21 करोड़ 77 लाख रूपये देगा। इसके साथ ही अमेरिका ने कई और देशों को जो कोरोना की संकट से जूझ रहे हैं उनको भी मदद की पेशकश की है।
इतने देशों को मदद
भारत के अलावा अमेरिका ने 64 अन्य देशों को 13 अरब रुपये की मदद देने की बात कही है। ये वो देश हैं जहां कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस बारे में अमेरिका की तरफ से जारी किये गये बयां में कहा गया कि ये राशि भारत को लैब सहित दूसरी मेडिकल सुविधाओं को ठीक करने के लिए दिया गया है।
भारत के अलावा जिन देशों को यह राशि दी जाएगी उनमें श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल है।
इस मौके पर अमेरिकी अधिकारी बॉनी ग्लिक ने बताया कि, ‘दशकों तक, अमेरिका सार्वजनिक स्वास्थ्य में द्विपक्षीय सहायता का दुनिया का सबसे बड़ा देश रहा है। अमेरिका ने कई बार लोगों की जान बचाई है, और ऐसे लोगों की रक्षा की है जो बीमारी की चपेट में हैं। साथ ही समुदायों और राष्ट्रों की स्थिरता को बढ़ावा दिया है।’

Back to top button