जानिए विश्व इतिहास में 10 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली. 10 नवंबर: भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं: 
जानिए विश्व इतिहास में 10 नवंबर की प्रमुख घटनाएं 1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।

1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी के जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।

1885 – गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।

1938 – अमेरिकी लेखिका पर्ल बक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1970 – फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।

1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।

1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।

1986 – बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।

1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।

1989 – जर्मनी के लोगों ने बर्लिन वॉल को ढहाना शुरु किया।

1991 – भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब अपने नाम किया।

2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2005 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

2006 – श्रीलंका के कोलंबो में तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।

2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।

Back to top button