भाजपा-सपा और बसपा छोड़कर 16 नेता रालोद में हुए शामिल

लखनऊ। सपा, भाजपा और बसपा को छोड़कर करीब 16 लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र और अन्य पदाधिकारियों ने रालोद परिवार में सम्मिलित होने वाले सदस्यों का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की नीतियां गांव-गांव और गली गली तक पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें- यूपी में धारा 188 के तहत 20,6903 लोगों पर एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय सचिव ने यह कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ानें के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता के प्रति उत्सुक हैं। सम्मिलित होने का कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलता रहेगा।
ये भी पढ़ें- समाजवादी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर अयोध्या में विरोध
ये लोग हुए शामिल
सम्मिलित होने वालों में कार्यस्थ महासभा के रामेन्द्र शेखर श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, हरिओम द्विवेदी, आलोक श्रीवास्तव, आदेश कुमार, राजेद्र गौड़, बृजेश कुमार, कपिल श्रीवास्तव, के साथ-साथ मोहित नंदन पाण्डेय, राघवेन्द्र चौबे, सलमान खान, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, रामनाथ, शैलेश कुमार सहित विभिन्न दलों को छोड़कर 16 लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की है।
 
The post भाजपा-सपा और बसपा छोड़कर 16 नेता रालोद में हुए शामिल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button