भाजपा पर चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप : तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रचार वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल कर उसने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है।
भाजपा ने राजनीतिक प्रचार की म्यूजिक वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि डिस्लेक्सिया के पीड़ि़त बच्चों के प्रति असंवेदनशील होने के बाद भाजपा ने एक बार फिर वही किया। राजनीतिक प्रचार की म्यूजिक वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल। चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन. भारत को धोखा देना, वोट के लिए कितने उतावले हैं? प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने समर्थकों से ‘मैं भी चौकीदार का संकल्प लेने को कहा था। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं है।

After being insensitive to children with dyslexia, Modi and the BJP do it again! Children under 14 being used in political promo music video. Breaking EC rules. Shameless. #CheatIndia So desperate for votes ? pic.twitter.com/yCMFPC3ypv
— Derek O’Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) March 17, 2019

ये भी पढ़ें :-अरुणाचल प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस ,चुनाव अभियान की शुरुआत 19 मार्च से
इस संदेश के प्रचार के लिए तीन मिनट का एक वीडियो भी जारी किया
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था कि आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लडऩे वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार। उन्होंने इस संदेश के प्रचार के लिए तीन मिनट का एक वीडियो भी जारी किया था।

1. A bot replies on his behalf to Niirav Modi2. He insults dyslexic kids 3.He uses jawans’ pics to seek votes 4. His #Demonetisation took away 2 Cr jobs & destroyed economy5. He ruins farmers everyday6. He is killing the Idea of India
And this man wants to be PM again pic.twitter.com/zDVN7xeXSF
— Derek O’Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) March 17, 2019

Back to top button