भाजपा नेता का बेटा निकला दादरी हत्या के मुख्य आरोपी, गिरफ्तार

dadri-560f7cb975a67_exlstदादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने के शक में मारे गए इकलाख मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में मुख्‍य आरोपी विशाल और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफतार किया जा चुका है।

चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपियों में से एक विशाल भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय राणा को बेटा है। घटना के बाद से ही विशाल और शिवम और लापता थे।

बताया जा रहा है कि इन्हीं दोनों ने बिसाहड़ा गांव के मंदिर में लगे लाउडस्पीकर से गोमांस पाए जाने की घोषणा कर लोगों को उकसाया था। विशाल के पिता संजय राणा बीजेपी के स्‍थानीय नेता हैं।

बता दें कि समाजवादी नेता और यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने पहले ही इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया था।

आजम खान ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे अपील की थी कि वह अपने कार्यकर्ताओं से इस तरह के कत्लेआम को बंद करने को कहें।

 

इस बीच बिसाहड़ा में नेताओं के पहुंचने और मीडिया के जमावड़े के स्‍थानीय लोग नाराज हो गए और सड़क पर आ गए। शनिवार को गांव के लोग इतने उग्र हो गए कि उन्होंने मीडिया को भी निशाना बनाया और उनकी गाड़ियां तोड़ दीं।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी शनिवार सुबह पीड़ित परिवार से मिलने बिसाहड़ा गांव पहुंचे और वो भी गांव वालों के प्रकोप का शिकार बने।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने न सिर्फ केजरीवाल को सुबह इकलाख के घर जाने से मना कर दिया बल्कि मीडिया के भी इस गांव में प्रवेश पर पाबंति लगा दी।

 

Back to top button