भाजपा के पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह के निधन से BJP में शोक की लहर

भाजपा के पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे नालंदा के लोकल बॉडी से चुनाव जीते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 10 दिन पहले उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। पटना के तारा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उन्होंने शनिवार को तारा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

उप मुख्‍यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने जताया शोक

उप मुख्यमंत्री  तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह,  नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे ने भी दुख जताया है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधि और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने भी शोक जताया है।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा में भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्‍यक्ष सहित कई नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  राधा मोहन शर्मा,  संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सीपी ठाकुर, सांसद  रामकृपाल यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर,  पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव  प्रेम कुमार और सुरेश शर्मा ने कपिलदेव के निधन शोक व्यक्त व्यक्त किया है। भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा,  प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर राम सागर सिंह, डॉक्टर निखिल आनंद, अखिलेश सिंह, संजय सिंह टाइगर, प्रेम रंजन पटेल और  मीडिया प्रभारी राकेश सिंह पंकज सिंह अशोक भट्ट और राजू  झा  ने दुख व्यक्त किया है।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया,   छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन ने भी अपूरणीय क्षति बताया है।

लोजपा नेता ने जताया शोक

कपिलदेव के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ सीपीठाकुर, राज्यसभा सांसद  विवेक ठाकुर एवं लोजपा नेता एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने कहा पूर्व विधान पार्षद के निधन की खबर से स्तब्ध हूं।

पार्टी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया।

Back to top button