भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने बेहडा सादात के मंडल अध्यक्ष टीम का किया गठन

मुज़फ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी की मैन बॉडी के साथ-साथ अनुसूचित मोर्चा की टीम भी लगातार मैदान में डटे हुई है और भारतीय जनता पार्टी के लिए हर संभव कार्य कर रही है। आज अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में बहेड़ा सादात के मंडल अध्यक्ष के पद पर संजय कुमार को नियुक्त करते हुए पूरी टीम का गठन किया गया।

जिसके बाद राजकुमार सिद्धार्थ की पूरी टीम ने बेहडा सादात मंडल ग्राम खाई खेड़ा में रविंद्र बेनीवाल की बैठक पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भेंट की और क्षेत्रीय समस्याओं के लिए जनता से बात की। साथ ही उनकी निस्तारण के लिए तुरंत ही संबंधित अधिकारियों से बात करते हुए जनता की समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया। इस संबंध में आज अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री सरवण मोगा जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार कटारिया एवं मनु प्रिय मजदूर के साथ अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button