कभी न करें इन चीजों का दान, वर्ना भाग्य में होगा बस नुक्सान ही नुक्सान

सभी धर्मों में दान को महत्वपूर्ण माना गया है और इसकी महिमा बताई गई है। लेकिन दान करते वक्त ये ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या दान कर रहे हैं और इसका आप पर क्या असर हो सकता है?

अक्सर अनजाने में हम कुछ ऐसी चीज़ें दान कर देते हैं जो हमारा ही नुकसान करती हैं और हमारे जीवन पर बुरा असर डालती हैं।
आइए आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीज़े हैं जिन्हे दान करने से आपको फायदे की जगह नुकसान होगा और जिन्हे आपको कभी दान नहीं करना चाहिए।

पहने हुए कपड़े

पुराने कपड़े कभी भी पंडित को दान नहीं करना चाहिए। अगर आप इन कपड़ों को किसी गरीब को दे रहे हैं तो ये उचित है लेकिन किसी भी ब्राह्मण को पुराने कपड़ों का दान कभी नहीं करना चाहिए।

झाड़ू

किसी भी व्यक्ति को कभी झाड़ू दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ होती हैं और घर में धन की कमी होने लगती है। इसलिए झाड़ू कभी दान नहीं करना चाहिए।

स्टील के बर्तन

ऐसा कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी कभी दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-शांति खत्म होती है और बेवजह झगड़े और क्लेश बढ़ जाता है।

नुकीली चीज़े

कभी किसी व्यक्ति को नुकीली चीज़े दान नहीं करना चाहिए। इससे घर में लोगों के बीच तनाव उत्पन्न होता है और परिवार में सुख-शांति का अभाव हो जाता है।

Back to top button