बड़ी खबर: PNB घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी लन्दन से गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में 12 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाला नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार हो गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हाल ही में टाइम्स नाउ ने लंदन में नीरव मोदी से बात करने की कोशिश की थी पर उसके कोई जवाब नहीं दिया। नीरव मोदी लंदन में रहा है। खबरों के मुताबिक वो वहां नए सिरे से हीरे का कारोबार कर रहा है।
कोर्ट में पेश होने के बाद नीरव मोदी जमानत ले सकता है। उसके बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी। विजय माल्या को भी इसी तरह गिरफ्तार किया गया था। अभी उसकी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।

Back to top button