बड़ी खबर: इसरो के दो सेटेलाइट्स बने रक्षक, 10 हजार लोगो की बचाई जान…

इसरो के दो सेटेलाइट्स ने तमिलनाडु में आए वरदा तूफान से हजारों लोगों की रक्षा की है। उसकी भूमिका इतनी अहम थी कि जान भी बचीं और सामान भी सुरक्षित हुआ। दरअसल सोमवार को इस तूफान ने राज्य में दस्तक दी थी।

अभी-अभी: पाकिस्तान ने छोड़ी दिल्ली उड़ाने वाली परमाणु मिसाइल, मचा हड़कंप2-1442143604दुनिया में सबसे ऊंचा कद अब सुषमा स्वराज का, ग्लोबल लिस्ट में हुईं शामिल

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि दो सेटेलाइट्स- इनसैट-3डीआर और स्कैटसैट-1 से मिले आंकड़ों के आधार पर साइक्लोन की चाल और उसके गति का अनुमान लगाने में मदद मिली। इसके आधार पर लोगों को सही समय पर अलर्ट किया गया। इनसैट-3डीआर और स्कैटसैट-1 से मिले आंकड़ों की मदद से चेन्नई, त्रिवालुर और कांचीपुरम में 10 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया। इसरो अधिकारी का कहना है कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

Back to top button