अभी-अभी: बॉलीवुड के इस बड़े एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हडकंप

नई दिल्ली। भारतीय जवानों के हक में बोलने पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को माओवादियों से धमकी मिली है। नक्सली हमलों में मारे गए जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने एक पर्चा जारी कर कहा है कि वो इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इतना ही नहीं नक्सलियों ने अक्षय को जान से मारने की धमकी भी दी है।

अक्षय कुमार

ये भी पढ़े: इस सबसे हॉट Playboy मॉडल ने उड़ा रखी है विदेशी मर्दों की रातों की नींद, देखिए तस्‍वीरें…

अक्षय कुमार हमेशा से भारतीय जवानों के हक में बोलते आए हैं। उन्होंने हमलें में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए ऐप ‘भारत के वीर’ भी बनाया है। इस ऐप को भारत सरकार के साथ मिलकर बनाया गया है जिसको पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे।

वहीं सायना नेहवाल भी शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आईं थीं। एक्टर विवेक ओबरॉय ने भी उनके परिवारों को 25 फ्लैट देने का वादा किया है।

 
Back to top button