ब्रेकप के बाद इन्हें होता है पार्टनर खोने का दर्द

नई दिल्ली। रिलेशनशिप का अंत किसी भी वजह से हुई हो, लेकिन उसके दर्द से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। इंसान रिश्ते का तो अंत तो आसानी से कर देता है, लेकिन इमोशन्स को खत्म करने में बहुत मुश्किलात आती है। लेकिन लड़का और लड़की दोनों का इस दर्द से बाहर निकलने का तरीका अलग होता है। दोनों पर ही इसका अलग असर पड़ता है। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि ब्रेकअप के दर्द से पहले कौन उबर पाता है लड़का या लड़की। तो आइए जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद पहले कौन मूवऑन करता है।

क्या कहती है स्टडी

हाल ही में हुई स्टडी के अनुसार महिलाओं पर ब्रेकअप को बुरा प्रभाव पड़ता है। सर्वे में शामिल हुई महिलाओं का एवरेज इमोशलन हर्ट रेट 6.84 रहा तो वहीं पुरूषों का 6.58 था। स्टडी की मानें तो ब्रेकअप के बाद महिलाएं इस दर्द को ज्यादा फील करती हैं, लेकिन वे इस दर्द से बहुत अच्छे से रिकवर होती हैं और उनके एक्सपीरियंस उन्हें और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। आपको बता दें कि इस स्टडी में 96 देशों के 5,705 लोगों पर पर सर्वे किया गया था। इसमें शामिल हुए लोगों को इमोशलन पेन को 1 से 10 के स्केल पर अंक देने थे।

इन्हें होता है पार्टनर खोने का दर्द

जहां महिलाएं ब्रेकअप के बाद बेहतर तरीके से चीजों को हैंडल करती हैं और खुद को पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से समझती हैं। तो वहीं पुरूष ब्रेकअप के बाद इमोशनलेस हो जाते हैं या फिर नशे के आदि हो जाते हैं। बहुत कम पुरषों में ही पर्सनल रीअलाइजेशन जैसी चीज देखने को मिलती है। पुरूषों को इस प्यार के रिश्ते के अंत से मिलने वाले दर्द से उभरने में समय लगता है। वे मूव-ऑन करने में थोड़ा समय लगाते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि महिलाओं को अपने पार्टनर खोने का दुख तुंरत होता है, लेकिन पुरूषों को यह एहसास होने में थोड़ा समय लगता है।

Back to top button