बोटोक्स पार्टी में लिया था सस्ता इंजेक्शन, वक्त पर न करती ये तो हो जात बुरा

आकर्षक और खूबसूरत होंठ पाने की चाहत में गर्ल्स सर्जरी कराने के साथ ही जानलेवा इंजेक्शन्स का भी सहारा ले रही हैं। ऐसा एक मामला इंग्लैंड से सामने आया है। यहां रहने वाली एक लड़की अपनी दोस्त के घर बोटोक्स पार्टी में गई थी। पार्टी के दौरान नशे की हालत में उसने सस्ता बोटोक्स इंजेक्शन अपने लिप्स पर लगवा लिया। इसके बाद लड़की के होंठ काफी सूज गए और हालत बहुत बिगड़ गई।

नशे की हालत में लगवाया था सस्ता बोटोक्स इंजेक्शन

इंग्लैंड में रहने वाली 29 वर्षीय रेचल ने शराब के नशे में सस्ता बोटोक्स इंजेक्शन लगवाया था, जिसकी वजह से उसकी जान पर बन आई थी। दरअसल रेचल अपने होंठ को खूबसूरत बनाना चाहती थी। यह बात पार्टी में शामिल एक ब्यूटीशियन को पता लगी और उसने रेचल को बोटोक्स इंजेक्शन लगवाने की सलाह दे दी। रेचल ने सलाह देने वाली महिला को नर्स समझ लिया और इंजेक्शन लगवा लिया।

बिगड़ने लगी थी हालत, सूजने लगे थे होंठ

सस्ते बोटोक्स इंजेक्शन और नशे की वजह से रेचल के होंठ सूजने लगे थे। रेचल का दर्द से बुरा हाल हो गया था इस वजह से वह फौरन डॉक्टर के पास पहुंची। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे सलाह दी कि उसने जिससे इंजेक्शन लगवाया था उसी से इसे डिसॉल्व कराए वरना उसके होंठ फट जाएंगे। इतना ही नहीं डॉक्टर्स ने यह भी कहा कि, यदि उसने जल्द ही बोटोक्स को डिसॉल्व नहीं करवाया तो उसके होंठ काटने भी पड़ सकते हैं।

खालिदा जिया नही लड़ सकेंगी चुनाव, बांग्लादेश चुनाव आयोग ने खारिज की याचिका

सलाह देने वाली महिला जा चुकी है जेल

डॉक्टर्स की सलाह पर रेचल ने इंजेक्शन लगाने वाली महिला को कॉल किया। कॉल पर महिला ने कहा कि इंजेक्शन की वजह से कुछ नहीं हुआ होगा। यह कोई इंफेक्शन या रिएक्शन हो सकता है। पूछताछ में पता चला कि, रेचल को बोटोक्स इंजेक्शन के लिए मनाने वाली महिला पहले भी इस तरह के मामलों में जेल जा चुकी है।

नस में लग गया था इंजेक्शन

डॉक्टर के अनुसार रेचल ने महिला से होंठ पर डिसॉल्विंग एजेंट डाला। लगातार 3 महीनों तक रेचल के होंठ पर डिसॉल्विंग एजेंट डाला गया, इसके बाद उसके होठ की सूजन कम होने लगी। इस बारे में रेचल ने बताया कि, दर्द की वजह से जब मैं डॉक्टर्स के पास पहुंची तब उन्होंने बताया कि इंजेक्शन गलती से मेरी नसों में लग गया था। इसकी वजह से होंठ में मौजूद सॉफ्ट टिशू खराब हो गए थे। दर्द इतना तेज था कि लगा जैसे होंठ फटने की वजह से मैं मर जाऊंगी।

 
 
Back to top button