बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, अब…

जुबिली न्यूज़ डेस्क
साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी बुरे अनुभव वाला रहा। इस वर्ष सिनेमा जगत ने कई हस्तियों को खोया है। अब एक और बुरी खबर आई है। बॉलीवुड की बैकग्राउंड सिंगर और भक्ति गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का आज निधन हो गया है। वह 35 साल के थे और कई महीने से बीमार चल रहे थे।
आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया।
आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे। इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भक्ति गीतों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है।
बता दें कि बॉलीवुड ने अबतक ऋषि कपूर, इरफान खान और वाजिद अली जैसे बेहतरीन कलाकारों को बीमारी के चलते खो दिया। कई सेलेब्स ने अन्य वजहों से इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें : गोकशी मामला : यूपी में सबसे ज्यादा लोगों पर लगा एनएसए
यह भी पढ़ें : समाज के लिए जीने वाले एक सन्यासी का जाना

Back to top button