बेहद शुभ होता हैं शरीर के इन अंगों पर तिल का होना, जिस व्यक्ति के…

ज्योतिष शास्त्र की शाखा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के बारे में उनकी शारीरिक संरचना से बहुत कुछ पता लगाया जा सकता हैं। इसी में एक होते हैं शरीर पर बने तिल जो कि कई शुभ-अशुभ चीजों के बारे में बताते हैं। ऐसे ही कुछ तिल होते हैं जो आपके जीवन में धन होने का संकेत देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं तिल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सफलता और धन को दर्शाते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

ललाट के मध्य भाग में तिल

जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।

हथेली पर तिल

हथेली पर अंगूठे के नीचे का भाग शुक्र पर्वत कहलता है। जिनकी हथेली में यहां पर तिल होता है वह जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं।

छाती पर दाईं तरफ तिल

जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।

निचले होठों पर तिल

जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।

माथे पर तिल

जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

Back to top button