बेटे को ले गया पिता, तो मां ने फेसबुक पर घोषित कर दिया इनाम

आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामला थाना मलपुरा क्षेत्र का है। जहां पत्नी से विवाद होने पर पति बेटे और भाई को लेकर गांव चला गया। इस पर पत्नी ने फेसबुक पर पति, बेटे और देवर का पता बताने वाले के लिए इनाम की घोषणा कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें- NEET के परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर मेट्रो में कर सकेंगे यात्रा
जानकारी के अनुसार बटेश्वर के नौरंगी घाट निवासी विनय श्रीवास्तव की शादी वर्ष 2001 में जसवंत नगर निवासी नंदनी के साथ हुई थी। वह कई साल से मलपुरा में धनौली के नगला भगत में रह रहे हैं। उनका सात साल का बेटा दिव्यांशु और पांच वर्ष की बेटी हैं। घर में विनय का भाई अतुल भी रहता है। पति-पत्नी में विवाद चल रहा है।
ये भी पढ़ें- स्कूल पर लटका मिला ताला, प्रिंसिपल समेत नौ शिक्षक निलंबित
‘जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम‘
पत्नी का आरोप है कि बुधवार को विनय ने फिर मारपीट की। इसके बाद बच्चे और भाई को लेकर चला गया। इस बार पत्नी ने फेसबुक पर बच्चे, पति और देवर का फोटो डाल दिया। पति और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। तीनों के बारे में जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें- जानिए क्या होती है NDPS एक्ट की धारा 27 ए? जो बढ़ा सकती है रिया की मुश्किले
इस संबंध में थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि छह सितंबर को पत्नी ने पति, देवर और बेटे की गुमशुदगी लिखाई थी। पति पर दोनों को ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। विनय गांव में रह रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
The post बेटे को ले गया पिता, तो मां ने फेसबुक पर घोषित कर दिया इनाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button