बृजभूषण, अनिल अग्रवाल व अन्य दिग्गजों ने जताया शोक

लखनऊ। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद श्री ब्रज भूषण शरण सिंह गुरुवार को भारतीय ओलम्पिक महासंघ के कोषाध्यक्ष आनन्देश्वर पाण्डेय के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने आनन्देश्वर पाण्डेय के पुत्र प्रतीक पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। प्रतीक पाण्डेय का दिल्ली में बीते 21 जून को निधन हो गया है.

इस अवसर पर सांसद श्री अनिल अग्रवाल (उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष) , साइक्लिंग एसोसिएशन से श्री ओमकार व श्री आरसी गुप्ता के साथ बीबीडी ग्रुपके अध्यक्ष श्री विराज सागर दास (अध्यक्ष, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन)  भी आनन्देश्वर पाण्डेय के निवास स्थल पहुंचे और शोक जताया।

Back to top button