बुलंदशहर:युवक को भा गई विदेशी बाला, रचाया विवाह

11_05_2016-11-05--upलखनऊ। रोमानिया में नौकरी करने गया बुलंदशहर का युवक विदेशी बाला को दिल दे बैठा। इसके बाद दोनों ने बुलंदशहर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह भी किया।

प्यार को मजहब और सरहद में कैद नहीं किया जा सकता। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में नौकरी कर रहे बुलंदशहर के खुर्जा दीपक का दिल एक विदेशी बाला पर आ गया। दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा। इसके बाद दोनों ने जीवन भर साथ रहने की कसमें खाईं। कल रात दोनों ने खुर्जा में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह को अंजाम दिया।

बुलंदशहर के खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान के रमाकांत शर्मा का पुत्र दीपक 12 वर्ष पहले नौकरी करने बुखारेस्ट गया था। जहां उन्हें पानी के पैसेंजर जहाज में काम मिला। इसी जहाज में बुखारेस्ट की निकोलता भी नौकरी करती थी। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों काफी करीब आते गये। फिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। विवाह करने दीपक अपने लौटे। घर वालों ने मशवरा किया और तय हुआ कि शादी यहीं होगी। नौ मई निर्धारित हुई। बीती रात गाजे-बाजे और शहनाइयों की गूंज के बीच दोनों विवाह सूत्र में बंध गये। तमाम लोग सिर्फ विदेशी बाला को दुल्हन के रूप में देखने के लिए शादी के मंडप तक जा पहुंचे। इस शादी में निकोलता के परिजन दिखाई नहीं दिए। दीपक शर्मा के परिजन विदेशी बहू पाकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि दोनों यहां रहें या वहां उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

Back to top button