बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के घर स्वास्थ्य कर्मियों की लगाई ड्यूटी, कर्मचारियों ने किया विरोध

लखनऊ: कोरोना वायरस की जांच करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के घर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने पर विवाद हो गया है। कर्मचारियों ने सीएमओ के इस आदेश का विरोध किया है। रविवार को सीएमओ दफ्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि दो-दो कर्मचारी रोज सुबह आठ से दोपहर तीन और दोपहर तीन से रात 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे।
वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि एक ओर महकमें में स्टाफ की कमी है और सीएमओ ने प्रदेश अध्यक्ष के घर आने-जाने वाले लोगों की जांच के लिए स्टाफ की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगा दी है।
कर्मचारियों का यह भी कहना है कि लॉनडाउन में जब लोगों को घर से निकलने की मनाही है तो प्रदेश अध्यक्ष के घर कौन आएगा। इस बारे में जब सीएमओ कार्यालय से संपर्क किया गया तो किसी ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

Back to top button