बिहार में आंधी और पानी ने मचाई तबाही, प्रदेश भर में 24 लोगों की हुई मौत

पटना.तेज आंधी और बारिश के बाद ठनका गिरने से प्रदेश में 24 लोगों की मौत हो गई है। चंपारण में सबसे ज्यादा 11 लोगों के मौत होने की सूचना है। जमुई में 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। जमुई में तीन महिला और दो बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। क्या है मामला…
बिहार में आंधी और पानी ने मचाई तबाही, प्रदेश भर में 24 लोगों की हुई मौत
 
प्रदेश में हुई तेज आंधी-बारिश के कारण 24 लोगों की मौत की सूचना है। जमुई में 5 लोगों की मौत हो गई है। जमुई जिले के बरहट प्रखंड के एकटरवा गांव में एक महिला की मौत ठनका की तेज आवाज सुनने के कारण हो गया है। ठनका तार के पेड़ पर गिरा था।

ये भी पढ़े: पुलिस की हैवानियत, राइफल के कुंदे से दुल्हन के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

इसकी तेज आवाज सुनने से पास में रहने वाली महिला राखी देवी की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गयी। वहीं, यहां पर ही ठनका के छींटे पड़ने से अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
जिले के खैरा प्रखंड के खराइच गांव में सुधा देवी नामक महिला की ठनके की चपेट में आने के कारण हो गई। सदर प्रखंड के गरसंड़ा गांव आम चुनने के दौरान आम का पेड़ गिर जाने के कारण 12 वर्षी प्रितम पांडेय की मौत हो गई।
 
चंपारण में 11 लोगों की मौत
आंधी-पानी के बाद गिरे ठनके ने बेतिया और मोतिहारी जिले में भी कहर बरपाया है। यहां पर क्रमश: छह और पांच लोगों की मौत हो गई है। कई लगों के यहां पर गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। बेतिया जिले के साठी व योगापट्टी थाना क्षेत्र में ज्यादा तबाही हुई है।
 
यहां योगापट्टी के कौवलापुर मे घर गिरने से उसमें दब कर पांच लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में एक दस वर्षीय बच्ची की भी मौत हो गयी है। जिले के साठी थाना क्षेत्र के वृता टोला मेस्तर बस्ती के एक बगीचे मे आम चुनने गये पांच लड़कों पर ठनका गिर गया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
घायलों को बेतिया एमजेके अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मोतिहारी में भी पांच लोगों की मौत ठनका गिरने से हुई है। ठनका गिरने से मृत युवक की पहचान मुकेश कुमार के रूप मे की गयी है जबकि घायलों में राहुल कुमार,मनीष कुमार,मो राजा,आदिल हुसैन शामिल है।
 
भागलपुर में तीन लोगों की मौत
भागलपुर में तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि वैशाली और समस्तीपुर में एक-एक लोगों की मौत ठनका गिरने से हुई है। आंधी-पानी से दौरान दर्जनों घर के बर्बाद होने की खबरें आ रही हैं। दरभंगा में भी चार लोगों के ठनका गिरने से मरने की सूचना है।
Back to top button