बिहार: जल्द बहाल हो जायेंगे 12 हजार होमगार्ड, अगले माह से होगी प्रक्रिया शुरू

बिहार में 12 हजार होमगार्ड जवानों की बहाली शीघ्र होगी। सभी जिलों से खाली पदों की सूची मुख्यालय मंगवा ली गई है और फरवरी में इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

डीजी आरके मिश्रा ने सूबे के कमांडेंट के साथ पटना में सोमवार को  बैठक कर जवानों की बहाली के बारे में निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि नयी बहाली में 35 प्रतिशत महिलाएं होंगी। इस बारे में प्रस्ताव जल्दी ही सरकार को भेज दिया जाएगा। मालूम हो कि 2009 के बाद से होमगार्ड जवानों की बहाली नहीं हुई है। डीजी ने बताया कि बड़ी संख्या में जवान रिटायर हो रहे हैं जबकि काफी वर्षों से बहाली नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: UPTET 2020: जारी हुई UPTET की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

इस कारण जवानों की कमी महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की रिक्तियों को भी नई बहाली में समायोजन किया जाएगा। साथ ही विभाग की विसंगतियों को दूर किया जा रहा है।  

Back to top button