बिहार चुनाव: पांच साल में 3.5 गुना बढ़ गई जीतनराम मांझी की संपत्ति

बिham3-1438894988हार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की कुल संपत्ति पिछले पांच सालों में 3.5 गुना हो गई। मांझी जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा और गया जिले के इमानगंज जिले से चुनाव लड़ रहे हैं। मखदुमपुर विधानसभा के लिए दायर नामांकन में अपने शपथ पत्र में मांझी ने अपनी कुल संपत्ति 63 लाख बताई है। साल 2010 में मांझी की कुल संपत्ति 18 लाख से कुछ अधिक थी।
 
पिता थे भूमिहीन श्रमिक
शपथ पत्र में मांझी ने जानकारी दी है कि उनके पास 13 लाख का एक घर है, दस साल पुरानी एक एम्बेसडर कार और 2011 मॉडल की महिंद्रा स्कॉर्पियो है। उनके पास पांच एकड़ उपजाऊ भूमि है जिसकी कीमत 37 लाख के करीब है। 
 
 
बताया जाता है कि मांझी के पिता भूमिहीन श्रमिक थे। इसी साल मांझी की आयु और उनकी संपत्ति को लेकर विवाद भी सामने आया था। मांझी हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के अध्यक्ष हैं, जो कि बिहार चुनाव राजग के साथ मिलकर लड़ रहे हैं।
 
 
कितना अंतर आया
पिछली विधानसभा चुनाव में मांझी के पास तीन लाख से अधिक चल संपत्ति और 15 लाख से अधिक अचल संपत्ति थी। उनके पास नौ लाख की खेतिहर जमीन थी। छह लाख के दो घर थे। एक लाख के गहने थे। जबकि तीन लाख के करीब बीमा भी करा रखा था।

 

Back to top button