बिना शादी के ज्यादा खुश रहती हैं आजकल की लड़कियां, शादी न करने के ये हैं ये बड़े कारण

आपने आज तक लोगों को यह कहते बहुत सुना होगा कि लाइफ में एक पार्टनर का होना बेहद जरूरी है। बिना पार्टनर के पूरी जिंदगा बिताना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन आज के इस दौर में बहुत सारी लड़कियां अकेले रहकर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। समय के साथ लड़कियों की सोच में बहुत बदलाव आए हैं। पहले लड़कियां स्कूल, कॉलेज करते ही शादी कर लेती थी। आज लड़कियां अपने करियर पर ध्यान देती हैं। बहुत सारी लड़किया आत्मनिर्भर होकर अकेले रहना पसंद करती हैं। क्या आपने कभी यह जानने कि कोशिश की है कि लड़कियों के इस फैसले के पीछे क्या वजह हो सकती है। आइए जानते हैं क्या कारण है जिस वजह से आज ज्यादातर महिलाएं अकेले रहना पसंद करती हैं…

अपने करियर को देती है अहमियत
शादी के बाद कहीं न कहीं सीधा असर लड़कियों के प्रोफेशन पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें दफ्तर के साथ-साथ परिवार को भी देखना होता है। शादी के बाद लड़कों की जिंदगी तो जैसी थी वैसी ही रहती है। उनकी जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आते हैं, लेकिन लड़किया की जिंदगी में उनके नाम से लेकर घर, परिवार सब बदल जाता है। उन्हें अपने साथी के साथ-साथ नए परिवार के लोगों को समझना होता है। उनके ऊपर इतनी जिम्मेदारियों का पहाड़ आ पड़ता है कि वो अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाती। आज लड़कियां अपने प्रोफेशन अपनी जिंदगी को अहमियत देती हैं।

अकेले में ही मिलता है सुकून
बहुत सारी लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें एक समय के बाद आकर अकेले रहना अच्छा लगने लगता है। वो अकेलेपन में ही सुकून महसूस करती हैं। वक्त के साथ उनमें इतनी मैच्योरिटी आ जाती है कि उन्हें जिंदगी में किसी पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं होती और वह नहीं पसंद करती कि कोई उन्हें एंटरटेन करें।

आजादी
बचपन से ही लड़कियां इस बात को सुनकर बड़ी होती हैं कि शादी के बाद उन्हें ससुरालवालों के हिसाब से रहना होगा। यहां जितना आराम करना है करलो दूसरे घर जाकर नहीं चलने वाला ये सब। वहां जाकर दूसरों के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी। जिस वजह से उनके अंदर अपनी आजादी को लेकर डर पहले ही बैठ जाता है। यही वजह है कि जो लड़कियां आत्मनिर्भर हैं, वे नहीं चाहतीं कि शादी नाम की ‘बेड़ियां’ उन्हें भी पहनाई जाए।

मन लायक लड़का नहीं मिलना
बहुत सारी लड़कियां इसलिए अकेले रहना पसंद करती हैं, क्योंकि उन्हें उनकी पसंद का लड़का ही नहीं मिलता। कुछ लड़कियां बिना पसंद के भी घरवालों के दबाव में शादी कर लेती है, लेकिन ऐसी लड़कियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है जो उनकी पसंद का लड़का न मिलने की वजह से सिंगल हैं। वे किसी तरह का समझौता करने के बजाय सिंगल रहना पसंद करती हैं।

लड़कियों के सिंगल होने के पीछे एक वजह यह भी है कि वह स्वतंत्र रहना चाहती हैं। शादी के बाद लड़के कही भी कभी भी घूमने जा सकते हैं, लेकिन उन्हें हर कदम से पहले बहुत सोचना होता है। दूसरों से परमिशन लेनी होती हैं। जबकि वे अपना जीवन अपनी इच्छा अनुसार जीनें में यकीन रखती हैं, जिस वजह से वह अकेले रहना ही पसंद करती हैं। इतना ही नहीं इन्हें कभी किसी के साथ की कमी भी महसूस नहीं होती।

Back to top button