बिना अंडे के मुर्गी ने चूजे को दिया जन्म, मामला जानकर डॉक्टर्स भी हुए हैरान…

इस दुनिया में हर जीव के जन्म की एक प्रक्रिया होती हैं और उसके अनुसार ही जीवन पनपता हैं। जिस तरह इंसान का बच्चा जन्म से पहले गर्भ में पलता हैं। उसी तरह कई जानवर भी बच्चे को जन्म देते हैं। लेकिन कई जानवर पहले अंडा देते हैं और फिर उससे बच्चे निकलते हैं। मुर्गी भी अंडा देती हैं और उससे चूजे निकलते हैं। लेकिन ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में एक अनोखी घटना हुई जहाँ एक मुर्गी ने बिना अंडा दिए सीधे चूजे को जन्म दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, ओडिशा में नुआपाड़ा जिले के इच्छापुर गांव में रहने वाले अंबिका मांझी के घर एक मुर्गी ने अंडे की जगह चूजे को जन्म दिया। हालांकि, जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई। अंबिका मांझी की मुर्गी ने 9 अंडे दिए थे, जिसे वह संभाल रही थी। इसी बीच अचानक से मुर्गी कुछ दूर जाकर बैठ गई। मुर्गी को उसी स्थान पर ज्यादा देर तक बैठे देख, लोगों को लगा कि वो अंडे दे रही होगी। लेकिन मुर्गी अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दे दी, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए।

मुर्गी के पास चूजे को देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने आसपास देखा की कहीं कोई टूटा हुआ अंडा तो नहीं है, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। हालांकि जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई। अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म देने वाली घटना को लेकर नुआपाड़ा जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ। त्रिलोचन ढल ने कहा कि, वो अपने जीवन में ऐसी घटना पहली बार देख रहे हैं। डॉ. त्रिलोचन ढल ने बताया कि हो सकता है मुर्गी के प्रजनन तंत्र में ही वो अंडा बाहर आने की जगह विकसित हो गया होगा, जिससे चूजे का जन्म हो गया।

वैसे ऐसी घटना केरल के वायनाड में भी साल 2018 में सामने आई थी। साल 2012 में श्रीलंका के एक पहाड़ी क्षेत्र में एक मुर्गी ने बिना अंडा दिए चूजे को जन्म दिया था, लेकिन अंदरूनी जख्म की वजह से मुर्गी की मौत हो गई थी।

Back to top button