बहन का देवर 16 साल की लड़की से करना चाहता था शादी, इन्‍कार किया तो फेंका तेजाब

लुधियाना। बाड़ेवाल रोड स्थित मधुबाला स्कूल के नजदीक रहने वाली 16 साल की लड़की पर उसकी बहन के देवर ने तेजाब डाल दिया। युवक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इससे इन्‍कार कर दिया ता। इससे गुस्‍से में अाए युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया और भाग गया। तेजाब लड़की की मां पर गिरा। इससे लड़की और उसकी मां झुलस गई। लड़कीकी हालत गंभीर है और उसे एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है।

घर में घुस कर सोते समय लड़की के चेहरे और शरीर पर डाला तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पीएयू की पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपित मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीडित लड़की की हालात गंभीर बताई जा रही है। पीडि़ता की मां बिमला ने बताया कि वे मूलरूप से यूपी के उन्नाव जिला के गांव अलदो के रहने वाले हैं। पिछले काफी सालों से वह लुधियाना में अपने पति बधई, बेटे राजू और बेटी के साथ रह रही है। उनकी बड़ी बेटी रूबी की शादी बाड़ेवाल रोड निवासी प्रमोद कुमार से एक साल पहले हुई थी। मनोज प्रमोद का भाई है।

ऐसे हुआ घटनाक्रम

बिमला ने बताया कि सोमवार की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रहे थे। उसका पति व बेटा बाहर वेहड़े (बरामदा) में सोये थे। देर रात करीब सवा 12 बजे आरोपित मनोज उनके घर की दीवार फांद कर अंदर घुस आया। कमरे का दरवाजा खुला होने की वजह वह अंदर आ गया। उसने बोतल में लिया तेजाब लड़की के चेहरे पर डाल दिया। इस दौरान तेजाब के छींटे बिमला पर भी पड़े। इससे उसकी बाजू और पेट झुलस गया। तेजाब डालने के बाद आरोपित मनोज बाहर की तरफ आया और सामने आए उनके पति को धक्का देकर फरार हो गया।

उन्होंने जब बेटी को देखा तो उसका चेहरा और छाती बुरी तरह से झुलस चुकी थी। उसे वे तुरंत अस्पताल ले गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन की मदद से ढूंढ निकाला।

छह महीनों से दे रहा था धमकियां

बिमला ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी होते ही आरोपित का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान उसने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की और कई बाहर स्कूल से आते समय गलत व्यवहार किया। इसके बारे में बेटी ने उन्हें बताया। लेकिन दामाद का भाई सोच कर उन्होंने कुछ नहीं कहा। लेकिन, छह महीने पहले मनोज कहने लगा कि अपनी बेटी की शादी उसके साथ करें। परिवार ने इससे लगातार इन्‍कार कर दिया। तब मनोज ने धमकी दी कि अगर मुझसे इसकी शादी नहीं हुई तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

सोमवार को बिमला अपनी बेटी के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में उसे मनाेज मिला। उसने धमकी दी थी कि वह अपनी बेटी की शादी उससे करवा दे। इसके बाद बिमला ने इसकी शिकायत मनोज की मां से की। इस पर मनोज की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी उसके बेटे से कर दे तो सारा विवाद ही खत्‍म हो जाएगा। इस दौरान वहां मनोज भी मौजूद था, लेकिन विमला ने इससे इन्‍कार कर दिया था

पीडि़त लड़की ने बताया कि मैैं जब स्कूल जाती थी, तो रोज सुबह और शाम मनोज मुझे स्कूल के रास्ते मे खड़ा मिलता था। हर बार मुझसे छेडख़ानी करना और मुझे शादी करने के लिए धमकाता था। मैैं रोज घर पर आकर बताती थी, लेकिन अगर माता-पिता इस बारे में जीजा से कुछ कहते तो शायद मेरी बहन का घर खराब हो जाता। इसलिए वह मनोज को समझा की छोड़ देते थे। लेकिन, वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था।

लड़की ने रोते हुए बताया कि मनोज ने एक दिन रास्ते में उसे रोक कर उसने कहा, तेरी शादी सिर्फ मुझसे होगी, अगर किसी और से करने की कोशिश की तो तुझे किसी के लिए नहीं छोड़ूंगा। वह इससे डर गई और घर आकर मां को इस बारे में बताया। लेकिन उन्होंने इसे हलके में लिया, क्योंकि आरोपित रिश्तेदार था। उन्होंने सोचा कि ऐसा कभी नहीं करेगा। लेकिन चीज हमारी सोच से परे थी, वही हुआ और अब मैैं किसी को चेहरा दिखाने के काबिल भी नहीं। अब मुझसे कोई भी शादी नहीं करेगा।

” आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि वो तेजाब कहां से लाया था। जिसने उसे तेजाब दिया, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button