बस एक प्याज…हेयरफॉल का नो चांस!

hair-growth-600x400-300x200यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्याज बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें सल्फर पाया जाता है, जो कि बालों को दुबारा उगाने और गिरते बालों को रोकने में मददगार है।  प्याज के रस को लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। प्याज में एक प्रकार का रसायन होता है जिससे बाल मोटे बनते हैं। इससे रूसी भी दूर हो जाती है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। कैसे बनते हैं प्याज के हैयर पैक …

प्याज और शहद

प्याज का रस और शहद मिला कर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो-तीन बार करें। प्‍याज-लहसुन पेस्‍ट भी बेहद कारगर है। इस हेयर मास्क को महीने में एक बार लगाएं। इसे लगाने से बालों की लंबाई बढ़ेगी और बाल कम झड़ेंगे। जिन लोगों के बाल बहुत कम उगते हैं, उन्हें यह मास्क जरुर ट्राई करना चाहिये। बालों को धोने से आधा घंटा पहले सिर में प्याज और लहसुन का पेस्ट लगा कर रखें। इससे बालों में ऐसी चमक आएगी कि आप भी देख कर हैरान रह जाएंगे।

प्याज का रस और हेयर ऑयल

प्याज पीसकर उसका रस निकाल लें। रस से कुछ देर सिर की मालिश करें। आधे घंटे बाद बालों को धो डालें। कुछ दिनों फर्क खुद महसूस करेंगी। प्याज का रस हेयर ऑयल में मिलाकर भी काम में लिया जा सकता है।

प्याज, ऑलिव ऑयल, नारियल तेल पैक

प्याज के रस में ऑलिव ऑयल और नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाएं। इसे जड़ों में न लगाएं। कम से कम दो घंटे लगा रहने दें। इस पैक को आप रोज लगा सकती हैं। इसी तरह बियर और नारियल तेल के साथ प्याज का गूदा मिलाकर लगाने से भी बाल घने और चमकदार होंगे।

 

Back to top button