शिवसेना का मुखपत्र : बलूचिस्तान और POK में दिवाली मनाएंगे मोदी

इसके अलावा शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान का भी मुद्दा उठाया गया।
modi

बलूचिस्तान और POK में दिवाली मनाएंगे मोदी

सामना’ में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का अगला लक्ष्य अब पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता है। प्रधानमंत्री ने अगली दिवाली बलूचिस्तान मे जाकर मनाई तो हमें आश्चर्य नहीं होगा।
राम मंदिर बनावाएं मोदी
शिवसेना ने कहा कि पीएम मोदी ने वाराणसी जाकर गंगा आरती की थी। उसी तरह अयोध्या मे जाकर राम के दर्शन करने चाहिए और राम मंदिर बनेगा ही ऐसी घोषणा कर शहीद राम सेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए. पीएम कहें कि मैं सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए लखनऊ नहीं आया हूं, बल्कि राम मंदिर की घोषणा करने आया हूं। ऐसे कहने से विरोधियों के मुंह अपने आप बंद हो जाएंगे।
वजीर का सम्मान मिलेगा क्या
‘सामना’ में छपे लेख के अनुसार, बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री मोदी पर ही दांव लगाया थ, और पूरी केंद्र सरकार को मैदान मे उतारने के बाद भी वहां करारी हार हुई थी। उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की खाट पहले से खड़ी है। मायावती का हाथी अगली चाल खेलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा और समाजवादी पार्टी पारिवारिक कलह मे उलझी पड़ी है। ऐसे अपंग विरोधियों के चलते बीजेपी का घोड़ा उत्तर प्रदेश मे ढ़ाई घर चल भी गया तो उसे वजीर का सम्मान मिलेगा क्या?
Back to top button