बच्चों के लिए आप किटकैट शेक तैयार कर सकते हैं, यहां जानिए इसकी रेसिपी-

गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा खाने और पीने का मन करता है। फिर चाहें ठंडा पानी हो या फिर ठंडा जूस, प्यास भुजाने के लिए ये सभी चीजें बेहतरीन होती हैं। गर्मी के मौसम में बच्चे ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होती है। ऐसे में आप बच्चों को घर पर ही एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक बनाकर सर्व कर सकती हैं। बच्चों के लिए आप किटकैट शेक तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए इसकी रेसिपी-

किटकैट शेक बनाने के लिए आपको चाहिए…

किटकैट चॉकलेट
आइसक्रीम
ठंडा दूध
व्हीप्ड क्रीम

कैसे बनाएं 

इसे शेक को बनाने के लिए किट कैट चॉकलेट, वनिला आइसक्रीम और दूध को एक मिक्सर में मिलाएं। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें। ये शेक हल्का गाढ़ा होता है। इसलिए पतला करने के चक्कर में इसमें पानी या ज्यादा दूध ना मिलाएं। इस शेक को फ्रिज में कुछ देर के लिए रखें और फिर जब ये ठंडा हो जाए तो इस शेक को ग्लास में डालें। फिर इसपर बीटन व्हीप्ड क्रीम डालें। फिर चॉकलेट को कद्दूकस करें और फिर स्प्रिंकल करें। अब गिलास में किटकैट चॉकलेट लगाएं और फिर बच्चों को परोसें।

Back to top button