बचना चाहते है नरक जाने से तो भूल कर भी न करें ये काम…

अक्सर धर्म लोगों को धर्मसंकट में डाल देता है। लेकिन यदि इसका किसी भी काम में अंत देखा जाए तो शुभ ही होता है। लोगों के मन में कई बार मृत्यु के बाद मिलने वाले स्वर्ग-नरक के बारे में कई सवाल उठते हैं।बचना चाहते है नरक जाने से तो भूल कर भी न करें ये काम...

हर कोई स्वर्ग की चाह रखता है, क्योंकि नर्क के द्वार की दस्तक के खौफनाक मंजर से कोई नहीं गुजरना चाहता। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं इस नरक जाने से बचने के कुछ तरीके। दरअसल कुछ ऐसे कार्य होते हैं जो व्यक्ति मनुष्य जन्म में अनजाने में कर बैठता है। उससे वह अपने लिए नरक का द्वार खोल लेता है तो आप भी हो जाइए सतर्क –
 
– किसी को ठग कर या गलत तरीके से कभी धन एकट्ठा न करें। गलत तरीके से हासिल किया धन कभी भी दान न करें। यदि जो दान करता है या उस पैसे का इस्तेमाल करता है तो भविष्य पुराण के अनुसार वह व्यक्ति महापापी होता है।.
 
– अपने गुरु की पत्नी पर बुरी नजर रखने वाला और किसी भी पराई स्त्री के साथ यौनाचार करने वाला पाप का भागी होता है। उसे उसके कर्मों की बेहद दर्दनाक सजा भुगतनी होती है।
– पशुओं पर अत्याचार और ब्राहम्ण की हत्या। इन दोनों कार्यो को अंजाम देने वाले व्यक्ति को नर्क की यातनाएं झेलनी पड़ती है।
 
– किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने वाला भी महापापी माना जाता है। इसलिए मनुष्य को किसी भी प्रकार के नशे से दूर ही रहना चाहिए।
 भविष्य पुराण में माना गया है कि हर इंसान को उसके शरीर, मन व बातों से किए गए पापों को भोगना पड़ता है।
 
Back to top button