फ्रांस में हो रहा राष्ट्रपति का चुनाव

पेरिस : फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव की हलचल है। इस दौरान वोटिंग के लिए बड़े पैमाने प्रबंध किए गए हैं। लोग कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों में आने जाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। माना जा रहा है कि जीतने वाले कैंडिडेट योरपीय संघ को नया स्वरूप प्रदान करेगा।

फ्रांस में हो रहा राष्ट्रपति का चुनाव

योरपीय देशों के संबंधों के ताने बाने पर महत्वपूर्ण असर होगा। चुनाव में 5 नाम सामने आए हैं, जिसमें मैरीन ल पेन जो कि नेशनल फ्रंट, इमैनुएल मैक्रों एन मार्श, फ्रांसवा फियो द रिपब्लिकन्स इनसोमाइज, जां लुक मेलाशों, ला फ्रांस इनसोमाइज, बेनवा एमो के नाम सम्मिलित हैं। माना जा रहा है कि मैरीन की इस चुनाव में जीत हो सकती है।

जो भी चुनाव में जीतेगा वह फ्रांस्वा ओलांद का उत्तराधिकारी होगा। वैश्विक चुनौतियों में नए राष्ट्रपति का कार्य और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा।

Back to top button