घर के मुख्य दरवाजे पर विंड चाइम लटकाना चाहिए। इसे लटकाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे धन का आगमन बना रहता है।
फेंगशुई में बांस के पौधे का विशेष महत्व होता है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस के पौधे को अपने मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना शुभ होता है।
व्यापार में तरक्की पाने के लिए के लिए अपने कार्यालय में धातु की मूर्ति को रखना फेंग शुई में अच्छा माना जाता है।
फेंगशुई में मछलियों के जोड़े को घर पर टांगने से धन में इजाफा होता है। यह शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
घर पर कभी भी पैसे की कमी महसूस ना होने पाएं तो इसके लिए दरवाजे पर चीनी सिक्कों को लटकाना चाहिए। इन सिक्कों को लाल रंग के रिबन में टांगना उत्तम रहता है।